Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नावासेर की टीम विजेता

Giridih : बेंगाबाद प्रखंड के तिलैया मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन 25 अक्टूबर को हो गया. विजेता टीम को 22 हजार और उप विजेता टीम को 17 हजार रुपए नगद पुरस्कार स्वरुप दिए गए. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबले में नावासेर की टीम ने पंदनाटांड़ की टीम को पराजित किया. समापन के अवसर पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू ने कहा कि खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करते रहें. इससे उनके खेल में निखाड़ आएगा. प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए हेमंत सोरेन सरकार खड़ी है. मौके पर रोहड़ा मरांडी, जार्ज हेंब्रम, मनोज जेम्स मुर्मू, मोतीलाल बेसरा, सुशील हेंब्रम, अनजलुस हेंब्रम, एंथोनी हेंब्रम, राकेश टुडू, रीसा मरांडी, हीरालाल बेसरा समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=453907&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक ने बांस पुल का किया उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही