Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नवरात्र हर्षोल्लास से संपन्न, पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Giridih : जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र हर्षोल्लास से संपन्न हो गया. 4 अक्टूबर के दिन नवमी तिथि को भक्तों ने माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की. 5 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन हवन के साथ ही विसर्जन किया गया. शाम के समय विभिन्न तालाबों में प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ. नवमी को विभिन्न पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ देर रात तक देखी गई. दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने के बावजूद भक्त पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा का दर्शन किए. शहर के एकेडमी स्कूल, बनियाडीह और पपरवाटांड़ में मेले का आयोजन किया गया. मेले में सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था थी. बरमसिया, अरगाघाट, बरगंडा, बभनटोली, हुटटी बाजार, महादेव तालाब रोड, बोड़ो, पचंबा, रेलवे स्टेशन, शास्त्रीनगर, पुराना जेल और कचहरी चौक पूजा पंडालों में नवमी और विजयादशमी को भक्तों की ज्यादा भीड़ देखी गई. 5 अक्टूबर की शाम अधिकांश प्रतिमाओं को तालाबों में विसर्जन किया गया. भक्त रास्ते में नाच-गा रहे थे. बरवाडीह स्थित मानसरोवर तालाब में एक दर्जन से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. विसर्जन समिति ने तालाब में नाव की व्यवस्था की थी. तालाब तट पर रोशनी की व्यवस्था की गई थी. भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस कर्मी भी तैनाता किए गए थे. गोताखोर टीम को तैयार रखा गया था. विसर्जन समिति में बाबुल प्रसाद गुप्ता, स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजपा नेता मुकेश जालान, विनय सिंह, कांग्रेसी नेता सतीश केडिया, विहिप कार्यकर्ता विनोद केसरी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=437204&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बाइक समेत बीस लीटर अवैध महुआ शराब जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही