Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : केंद्रीय कारा में बंद इनामी नक्सली की तबीयत खराब, सदर अस्पताल में इलाज

Giridih : गिरिडीह केंद्रीय कारा में बंद 15 लाख के इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा उर्फ सौरभ दा बीमार है. इलाज के लिए उसे 24 जनवरी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सदर अस्पताल लाया गया. दो सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने उसका इलाज किया. टीम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एपीएन देव तथा डॉ. रवि महर्षि शामिल हैं. उसके शरीर में खून की कमी है. मल द्वार से रक्त स्राव हुआ है. ब्लड शुगर जांच के साथ-साथ एक्स रे किया गया. एक्स-रे होने के बाद उसे सदर अस्पताल के दूसरे तल्ले पर वार्ड में भर्ती किया गया. जांच के बाद चिकित्सकों की टीम ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया. समाचार लिखे जाने तक उसे सदर अस्पताल में ही रखा गया है. उसे लाते समय सदर अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. चिकित्सक केबिन, एक्सरे रूम और वार्ड के बाहर पुलिस जवान तैनात थे. कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी को 16 जनवरी की रात डुमरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. वह प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन का रीजनल कमेटी मेंबर रह चुका है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=531194&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : भाकपा माले का महाधिवेशन 15 फरवरी से पटना में [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही