Search

गिरिडीह : 10 लाख का इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने एनआईए के समक्ष किया सरेंडर

Pirtand (Giridih) : गिरिडीह जिले का 10 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो ने रविवार की देर रात एनआईए के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. उसके आत्मसमर्पण के समय एसपी दीपक कुमार शर्मा व अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों के भी मौजूद रहने की बात कही जा रही है. सूत्रों के अनुसार, नक्सली रामदयाल महतो के आत्मसमर्पण करने में उसके बेटे बैजनाथ महतो की अहम भूमिका है. ज्ञात हो कि गिरिडीह के एसपी इनामी नक्सलियों के घर जाकर उनके परिवार के लोगों का खुद समझा रहे हैं. उन्हें सरकार की आत्मसमर्पण पॉलिसी की जानकारी दे रहे हैं. एसपी हाल ही में रामदायाल महतो के घर भी गए थे. इसी का परिणाम है कि रामदयाल ने आत्मसमर्पण किया है. चर्चा है कि रामदयाल महतो ने मधुबन थाना क्षेत्र में एनआईए, रांची की टीम के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा मधुबन थाना क्षेत्र के पीपराडीह गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ खिलाफ पीरटांड़, मधुबन, खुखरा समेत अन्य कई थानों में नक्सली वारदात के दर्जनों मामले दर्ज हैं. माना जा रहा है कि बेटे के दबाव में रामदयाल महतो ने आत्मसमर्पण किया है. इसके बाद अब पीरटांड़ में नक्सली संगठन का हाशिए पर आना तय माना जा रहा है. यह भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-ministers-bad-words-will-break-the-fingers-pointing-at-mamata-banerjee/">पश्चिम

बंगाल के मंत्री के बिगड़े बोल…ममता बनर्जी पर उठाई जाने वाली उंगलियां तोड़ देंगे…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp