Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नक्सलियों ने संवेदक व कर्मी से मांगी तीस लाख रंगदारी

Giridih : नक्सलियों ने पुल व सड़क निर्माण कार्य में लगे एक संवेदक व एक कर्मी से तीस लाख रुपए रंगदारी मांगी है. रंगदारी की रकम दोनों से अलग-अलग मांगी गई है. संवेदक से बीस लाख तथा कर्मी से दस लाख रुपए मांगी गई है. रंगदारी बिहार-झारखंड सीमा पर भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के बलियारी व महेशकिशोर गांव के बीच एक पुलिया पर पर्चा छोड़कर की गई. पर्चा में धमकी दी गई है कि रकम निर्धारित जगह पर पहुंचा दो. पुलिस कितना साथ देगी यह देखा जाएगा? रकम नहीं पहुंचाने पर मौत के घाट उतार दिए जाओगे. पर्चा की खबर पाकर एसएसबी जवान और भेलवाघाटी थाना प्रभारी अवधेश कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और पर्चा को जब्त कर लिया. पर्चा के बारे में भेलवाघाटी थाना पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार किया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=531194&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : भाकपा माले का महाधिवेशन 15 फरवरी से पटना में [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही