Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मधुबन के जंगलों में नक्सलियों ने जमीन के अंदर छुपा रखी थी पानी की टंकी

Advertisement
Advertisement

जिला पुलिस व सीआरपीएफ के सर्च ऑपरेशन में चला पता, बम निरोधक दस्ता बुलाया गया

Pirtand (Giridih) : गिरिडीह पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. जिला पुलिस व सीआरपीएफ ने 13 सितंबर बुधवार को पिरटांड़ के मधुबन थाना क्षेत्र के सिंहपुर और जयनगर गांव के समीप जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान पुलिस को जमीन में गड़ी हुई एक पानी की टंकी मिली. इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जमीन में गड़ी पानी की बड़ी टंकी मिली है. टंकी में क्या रखा है इसका अभी खुलासा नही हो पाया है. ज्ञात हो कि इन दिनों पारसनाथ पर्वत के जंगलों में जिला पुलिस व सीआरपीएफ का ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चल रहा रहा है. अब पुलिस का बम निरोधक दस्ता यह पता लगाएगा कि पानी के इस बड़े टैंकर में क्या है, पुलिस सूत्रों की मानें, तो नक्सलियों ने जमीन के अंदर टैंकर में कुछ सामग्री छुपाकर रखी थी. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-positive-talks-of-villagers-with-ccl-gm-on-eco-park-dispute/">बेरमो

:  इको पार्क विवाद पर सीसीएल जीएम संग ग्रामीणों की सकारात्मक वार्ता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही