Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नक्सली मुख्यधारा से जुड़ें, पुलिस सहयोग करेगी : दीपक कुमार

Advertisement
Advertisement

जिले के नए एसपी ने संभाला पदभार, महिला टुकड़ी ने पेश किया गार्ड ऑफ ऑनर

Giridih : गिरिडीह के 37वें एसपी के रूप में दीपक कुमार शर्मा ने 28 जुलाई शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान एसपी अमित रेणु ने उन्हें चार्ज सौंपा. इससे पहले न्यू समाहरणालय में नए एसपी को जिला पुलिस बल की महिला टुकड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिले में वह पहले एसडीपीओ के रूप में काम कर चुके है, जिसके चलते वे जिले से पूरी तरह वाकिफ हैं. काम करने में कोई परेशानी नहीं होगी. पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर संबध कायम कर अपराध को कम करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा. उन्होंने नक्सलियों से मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की. उन्होंने कहा की पिछले कुछ वर्षों में जिले में नक्सल विरोधी अभियान तेज रहने के कारण नक्सलियों की गतिविधियां कम हुई हैं. नक्सली गतिविधियों से जुड़े लोगों से मुख्यधारा से जुड़कर समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने की अपील की. मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पुलिस हर संभव सहयोग करेगी. डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल सिंह, मनोज महतो, नौशाद आलम, नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान व मेजर राकेश रंजन ने गुलदस्ता भेंटकरी नए एसपी का स्वागत किया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-warden-nivedita-has-been-stuck-in-kasturba-vidyalaya-dhanwar-for-12-years/">गिरिडीह

: कस्तूरबा विद्यालय धनवार में 12 वर्षों से जमी हैं वार्डन निवेदिता [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही