Search

 
 
 

गिरिडीह : नक्सलियों ने पिरटांड़ व मधुबन में कई जगहों पर चिपकाए पोस्टर

 

लंबे समय बाद भाकपा माओवादी की हरकत से लोगों में दहशत

Pirtand(Giridih) :  जिले के नक्सल प्रभावित पिरटांड़ व मधुबन थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने काफी दिनों बाद अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सोमवार की देर रात कई जगहों पर पोस्टर चिपकाए. भाकपा माओवादी के सदस्यों ने पिरटांड़ के पालगंज हॉस्पिटल के समीप दो पोस्टर चिपकाए थे, जिसे मंगलवार की अहले सुबह पुलिस ने उखाड़ कर जब्त कर लिया. वहीं, मधुबन थाना क्षेत्र के कई गांवों में नक्सलियों ने पोस्टर चिपका कर अपना विरोध दर्ज कराया है. गांव में जगह-जगह दर्जनों पर्चे चिपकाए गए. माओवादियों की इस हरकत से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है. हालांकि सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी पोस्टरों को उखाड़ दिया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-people-danced-till-late-night-on-panta-dance-and-jhumar-songs-in-karam-mahotsav/">बोकारो

: करम महोत्सव में पांता नाच व झूमर गीतों पर देर रात तक झूमे लोग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही