Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नक्सलियों ने हरलाडीह में चिपकाए पोस्टर, दहशत

Advertisement
Advertisement

पुलिस हुई सक्रिय, सभी पोस्टर उखाड़े

Pirtand (Giridih) : गिरिडीह जिले के पिरटांड़ प्रखड़ में नक्सलियों ने एक बार फिर पोस्टरबाजी कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. हरलाडीह ओपी क्षेत्र के मंडरो, हरलाडीह हटियाटांड़, मोहनाटांड़ सहित कई जगहों पर 25 सितंबर सोमवार की सुबह नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पोस्टर उखाड़ लिए. इस घटना से ग्रमीणों में दहशत का माहौल है. ज्ञात हो कि तीन दिन पहले नक्सलियों ने पिरटांड़ के पालगंज और मधुबन में पोस्टरबाजी कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. उल्लेखनीय है नक्सली संगठन भाकपा माओवादी 21 से 27 सितंबर तक अपनी 19वीं वर्षगांठ के मौके पर शहीद सप्ताह मना रहा है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-a-young-man-who-had-gone-to-bring-flowers-for-karma-festival-died-due-to-drowning-in-the-pond/">गिरिडीह

: करमा पर्व के लिए फूल लाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही