Search

 
 
 

गिरिडीह : नक्सलियों ने पूर्व उपमुखिया की गोली मारकर की हत्या, एके-47 से चलाई गई ताबड़तोड़ गोली

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के तेलियाबहियार गांव में नक्सलियों ने पूर्व उपमुखिया 30 वर्षीय असलम अंसारी की हत्या देर रात गोली मारकर कर दी. मृतक के पिता अब्दुल अंसारी ने बताया कि उvका बेटा करीब साढ़े दस बजे रात डुमरी से घर लौटा था. तभी पांच की संख्या में हथियारबंद नक्सली घर के पास आए और असलम अंसारी को पास बुलाया. जैसे ही वह उधर जाने के लिए मुड़ा, नक्सलियों ने उस पर गोली चला दी. एक-एक कर सात गोली उसे मारी गई. असलम वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई. पढ़ें - राज्यसभा">https://lagatar.in/all-the-close-colligue-of-raghuvar-were-seen-standing-against-him-for-the-rajya-sabha-ticket/">राज्यसभा

टिकट के लिये रघुवर के सारे करीबी ही उनके खिलाफ खड़े दिखे
इसे भी पढ़ें - मशहूर">https://lagatar.in/famous-singer-kk-died-during-live-concert-in-kolkata-many-celebs-including-pm-modi-paid-tribute/">मशहूर

सिंगर केके का कोलकाता में लाइव कंसर्ट के दौरान निधन, पीएम मोदी समेत कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

इंकलाब ज़िंदाबाद, मुखबिरी करने वाले होश में आओ

उन्होंने बताया कि गोली मारने के बाद नक्सली इंकलाब ज़िंदाबाद, पुलिस की मुखबिरी करने वाले होश में आओ, माओवादी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चले गए. रात में ही डुमरी थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस थाना प्रभारी राजू मंडल के नेतृत्व में सुबह तेलियाबहियार गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. डुमरी के पुलिस इंस्पेक्टर आदिकांत महतो ने बताया कि थाना प्रभारी राजू मंडल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर गए हैं. असलम अंसारी की गोली मारकर हत्या की गई है. इस घटना को नक्सलियों या अपराधियों ने अंजाम दिया है. जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें - गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-dc-inspected-the-counting-center-gave-instructions-2/">गढ़वा:

डीसी ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण, दिये निर्देश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही