Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नायक बाबा पूजन समारोह का समापन, तैलिक साहू ने किया आयोजित

Giridih : गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के तत्वाधान में तैलिक तरुण संघ एवं साहू विकास समिति पचंबा की ओर से आयोजित पांच दिवसीय नायक बाबा पूजन समारोह का समापन 13 फरवरी को हर्षोल्लास से हुआ. अंतिम दिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. नायक बाबा साहू समाज के कुलदेवता हैं. 9 फरवरी को समारोह की शुरुआत हुई थी. समारोह स्थल पर पांचों दिन भक्तिमय माहौल रहा. प्रतिदिन बाबा का श्रृंगार तथा नायक चालीसा का पाठ किया गया. समारोह में जिले के साहू समाज ने भाग लिया. समारोह के संबोधित करते हुए साहू समाज के जिलाध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने कहा कि नायक बाबा की पूजा भगवान विष्णु के रूप में की जाती है. महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि पूजा के माध्यम से समाज में व्याप्त ऊंच-नीच की खाई को पाटने में मदद मिलती है. बाबा का पूजन कर हमलोंगो ने साहू समाज के लिए मंगल कामना की. समारोह को उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू, पूर्व पार्षद मुकेश कुमार साहू, उमा चरण प्रसाद साहू, धर्म प्रकाश, गौरी शंकर साहू के अलावा साहू समाज के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया. मौके पर सत्य प्रकाश साहा, मनीष गुप्ता, प्रदीप कुमार साव, सुमित रंजन, श्याम प्रसाद साहू, शुचिता देवी, सदानंद साव, रामप्रसाद साव,  रामचंद्र साव, मोहन प्रसाद साहू, लक्ष्मण नायक, अरुण कुमार साहू, मानिक चंद गुप्ता समेत समाज के हजारों सदस्य मौजूद थे. समारोह के सफल बनाने में मोहित प्रसाद महतो, संजय साहू, अनूप साहू, शंकर साहू, चंदन साव, अमित साव, शंकर साव, मनोज साव, मोहन साव, विनोद साव, गोपाल साहू, अजय साहू समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=554396&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह पहुंचे राज्यपाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही