Search

 
 
 

गिरिडीह : लोस चुनाव में 400 का लक्ष्य आसानी से पा लेगा एनडीए- अन्नपूर्णा

 

कोडरमा सांसद ने गावां प्रखंड में चलाया जनसंपर्क अभियान

Gawan (Giridih) : कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को गावां प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने पसनोर, महुआरी, डडकोल, पंडरिया, खरसान, खेशनरो, पछियारीडीह, माल्डा, बादीडीह, जमडार आदि गांवों का दौरा कर लोगों से मिलीं और केंद्र सरकार की पांच साल की उपलब्धियों पर चर्चा की. पिहरा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन चुनाव में 400 सीटोंक लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लेगा. मतदाताओं का एनडीए के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है. लोगों को अब मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अब वे खुद सरकार की उपलब्धियां गिनाने लगते हैं. इसका फायदा चुनाव में पार्टी को मिलेगा. दौरे में सांसद के साथ भाजपा के गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व आईजी और पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह, अशोक उपाध्याय, उषा देवी, दिनेश यादव, चंद्रशेखर आजाद, आनंदी यादव,  मुन्ना सिंह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही