Search

 
 
 

गिरिडीह : राज्य में अगली सरकार एनडीए की बनेगी- पशुपति पारस

 
प्रदेश कार्यसमिति की हुई बैठक
Giridih : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 जून को गिरिडीह में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने आगामी वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी. कहा कि काम बेहतर करें, आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में अगली सरकार एनडीए की ही बनेगी. नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि 9 वर्षों का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है. आगामी लोकसभा चुनाव में फिर मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार केंद्र में बनेगी. पीएम मोदी की उपलब्धियां देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी. रालोजपा 2014 से ही एनडीए की सहयोगी रही है.
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को जीने का हक है. इसी सोच के तहत मोदी सरकार देश के 80 लाख गरीबों को मुफ्त अनाज दे रही है. शिक्षा के लिए देश में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है. इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया जा रहा है. रालोजपा की नीति और नियत साफ रही है. रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने पारस को आश्वस्त किया कि झारखंड में पार्टी उनके विश्वास पर खड़ी उतरेगी. इस अवसर पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करने वाले बबलू मुंडा को झारखंड संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया. मौके पर पार्टी के झारखंड प्रभारी रामजी सिंह, मिथिलेश पासवान, ऋतुराज समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=684392&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : बीडीओ, सीओ व थानेदार हेमंत सोरेन को पहुंचाते है अवैध वसूली का पैसा : बाबूलाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही