Search

 
 
 

गिरिडीह : एनडीआरएफ टीम ने प्रखंड कर्मियों को दिया आपदा से बचाव का प्रशिक्षण

 
Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड मुख्यालय परिसर में एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन की टीम ने गुरुवार को प्रखंड-अंचल कार्यालय के कर्मियों व ग्रामीणों को आपदा से निबटने का प्रशिक्षण दिया. शिविर का उद्घाटन बीडीओ महेंद्र रविदास व सीओ अविनाश रंजन ने किया. एनडीआरएफ के एसआई चंदन कुमार सिंह व रेसक्यूवर विकास कुमार, धीरज कुमार, रवींद्र कुमार व गोरख कुमार ने लोगों को विभिन्न प्रकार के रीलिफ कार्य की जानकारी दी. उन्हें प्राकृतिक आपदा से बचाव की जानकारी दी. बाढ़, भूकंप, सर्पदंश, हृदय रोग, सड़क सुरक्षा के दौरान शारीरिक क्षति से बचाव का तरीका भी समझाया. डेमो के जरिए भी युवाओं को प्रशिक्षित किया. टीम के सदस्यों ने बाढ़ व आगजनी से बचाव, घायलों का प्राथमिक उपचार, घायल व्यक्ति की ब्लीडिंग को रोकना, चोटों को स्टेबलाइज करना और पीड़ित की जान बचाने के लिए सीपीआर देने आदि के बारे में डेमो देकर बताया. डूबे व्यक्ति को बचाने और शव को पानी से बाहर निकालने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के खून को नियंत्रित करने की विधि से भी अवगत किया. मौके पर जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, एमओ प्रदीप राम, एसआई प्रवेश चौधरी, मनोहर यादव, कन्हाई राम, विकास कुमार, मुकेश कुमार, रवींद्र बर्णवाल, पंकज कुमार, बबलू कुमार, धर्मेंद्र राजवंशी, नकुल राम, संजय कुमार, अरविंद कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें :
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही