Giridih : 10 जनवरी को खंडोली में भाकपा माले की गांडेय विधानसभा स्तरीय बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए बगोदर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाह और जनविरोधी है. इस सरकार से देश की जनता को मुक्ति दिलाना जरूरी है. मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए जन संघर्ष जरूरी है. कॉमरेड महेंद्र सिंह ने जनता के बुनियादी सवालों पर जन संघर्ष की राजनीति सिखाई. जनता को उनके बताए रास्ते पर चलकर मोदी सरकार से निपटना होगा. मोदी सरकार देश की धरोहर और संपत्तियों को बेचने में लगी है. पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की तरह झारखंड की यूपीए गठबंधन सरकार ने भी जनता के लिए कुछ नहीं किया. युवाओं के लिए रोजगार बड़ा सवाल है. गांडेय विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन होता है. मजदूरों के पलायन रोकने के लिए किसानों-मजदूरों का संगठन बनाकर हक की लड़ाई तेज करनी पड़ेगी. बैठक में 16 जनवरी को कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस बगोदर में मनाने का निर्णय लिया गया. इसमें बडी संख्या में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया. मौके पर भाकपा माले नेता राजेश यादव, मनोवर हसन बंटी, मेहताब अली मिर्जा, शिवनंदन यादव, सलामत अंसारी, रामलाल मंडल, राजेंद्र मंडल, संजय सिंह, शंभू तुरी, मनोज वर्मा, शंकर वर्मा, खीरू दास, सुनीता देवी, पूरन कोल, श्यामलाल कोल, शंकर वर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=522760&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : कांग्रेस के वनभोज में नहीं पहुंचे कई दिग्गज कांग्रेसी [wpse_comments_template]
गिरिडीह : जन विरोधी मोदी सरकार से मुक्ति जरूरी- विनोद सिंह

Leave a Comment