Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अदालती मामलों के निपटारे में और बेहतर प्रयास करने की जरूरत- जिला जज

Giridih : गिरिडीह  व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा ने 13 मई को कहा कि अदालती मामलों के निपटारे में और भी बेहतर प्रयास करने की जरूरत है. विगत राष्ट्रीय लोक अदालत में डालसा की उपलब्धि पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर रही. इसे और बेहतर करने की कोशिश की जानी चाहिए. उन्होंने लोक अदालत के आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग की सराहना की. इससे पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन डीसी नमन प्रिय लकड़ा, एसपी अमित रेणु, जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा और कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरविंद पांडे ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर अरविंद पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में हर कानूनी समस्याओं का समाधान किया जाता है. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन में गंभीरता दिखती है. इसी का फलाफल है कि पिछले लोक अदालत में रिकॉर्ड दो हजार मामलों का निष्पादन किया गया. मामलों के त्वरित निपटारे के लिए और भी बेंच का गठन किया जाना बेहतर रहेगा. उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों को सूचीबद्ध कर भेजने की अपील की, जिससे भविष्य में इन मामलों पर बेहतर कार्य किया जा सके. अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत ने कहा कि यह ऐसा मंच है जहां कई मामलों का निपटारा तत्काल किया जाता है. अन्य मुकदमों में एक पक्ष की हार और दूसरे पक्ष की जीत होती है. लोक अदालत में दोनों पक्षों को संतुष्ट किया जाता है. उद्घाटन के अवसर पर डीसी, एसपी व न्यायिक अधिकारियों के अलावा जिला विधिक प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम,  एसडीओ विशालदीप खलखो, एनडीसी डॉ. सुदेश कुमार, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष बाल गोविंद साहू समेत दर्जनों अधिवक्ता व न्यायिक कर्मचारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635154&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: कृषि योजनाओं का प्रचार सोशल नेटवर्किंग साइट्स से होगा: डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही