Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बिजली विभाग की लापरवाही, उपभोक्ताओं को दो बिल भेजा

Advertisement
Advertisement
Giridih : उपभोक्ताओं को बिजली बिल भेजने में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है. गांडेय प्रखंड के रानीडीह गांव के बिजली उपभोक्ताओं को दो तरह की बिजली बिल भेजी गई है. इसे लेकर 3 सितंबर को ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध किया. बैठक में दो बिल भेजने पर एतराज जताया गया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाकपा माले नेता मेहताब अली मिर्जा ने कहा कि ग्रामीण एक बिजली बिल चुकाने में असमर्थ हैं. दो-दो बिजली बिल का भुगतान करना और भी कठिन है. मामले की सूचना विद्युत कार्यपालक अभियंता को दे दी गई है. अभियंता ने 5 सितंबर को मामले को देखने का आश्वासन दिया. मौके पर राजेश यादव, संजय चौधरी, लालजीत दास, बलदेव दास, संतोष राय, सुरेंद्र दास, सुखदेव दास समेत ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=408676&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे खराब, मरीज पेरशान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही