Giridih : पचंबा थाना अंतर्गत मुसफडीह गांव में एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर मारपीट कर 40 हज़ार रूपये लूटने का आरोप लगाया है. पीड़ित छोटू दास ने गुरुवार 20 अप्रैल को सदर अस्पताल में बताया कि वो एक बैंड पार्टी चलाते हैं. सुबह बयाना का पैसा पास रख कर घर के बाहर बैठे थे. इसी बीच पिंकू ठाकुर और राहुल ठाकुर आया और घातक हथियार से सिर पर हमला कर दिया. हमले में घायल होकर वो गिर पड़े. जिसके बाद पिंकू ठाकुर जेब में रखे 40 हज़ार रूपये निकालकर फ़रार हो गया. मामले में उसने पचंबा थाना में आवेदन दिया है. थाना प्रभारी ने कहा कि जांच की जा रही है. यह">https://lagatar.in/pirtand-300-people-will-travel-together-to-extinguish-the-parasnath-forest-fire/">यह
भी पढ़ें : पीरटांड़ : पारसनाथ जंगल की आग बुझाने के लिए एक साथ 300 लोग करेंगे कूच [wpse_comments_template]
गिरिडीह : पड़ोसी पर मारपीट कर लूटने का आरोप

Leave a Comment