Search

गिरिडीह : जिप अध्यक्ष की पहल पर गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर

Giridih : जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी की पहल के बाद 15 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदल कर नया लगाया गया. जिप अध्यक्ष ने बताया कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र की मोतीलेदा पंचायत के मंझलाटोला गांव में करीब 15 दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया था. तब से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर थे. बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी. ग्रामीणों की सूचना के बाद उन्होंने बिजली विभाग के अधिकिरियों से मिलकर 63 केवीए के ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराकर गांव में लगवा दिया. इससे ग्रामीणों की परेशानी दूर हो गई है. जिप अध्यक्ष ने मंगलवार को ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. गांव में बिजली आने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है. जिप अध्यक्ष ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी तरह की समस्या हो, तो उनसे सीधे मिलकर जानकारी दें, वह समाधान का हर संभव प्रयास करेंगी. मौके पर छोटेलाल यादव, पंचायत समिति सदस्य रीतलाल वर्मा, कोलेश्वर वर्मा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर अर्जुन वर्मा, कोडरमा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि इंदरलाल वर्मा, मनीष कुमार, महेंद्र पंडित, नरेश वर्मा, दिनेश वर्मा, कलावती देवी, गीता देवी, रानी देवी, सुमित्रा देवी, किरण देवी, संजू देवी, सुनीता देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-middle-aged-man-dies-after-falling-from-train-in-gomo-dead-body-found-on-railway-line/">धनबाद

: गोमो में ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत, रेलवे लाइन किनारे मिला शव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp