Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : एक सौ ज्यादा गांवों में पुराने की जगह लगे नए ट्रांसफर्मर

Advertisement
Advertisement
Giridih : गांडेय विधानसभा से जेएमएम विधायक डॉ. सरफराज अहमद की पहल पर करीब एक सौ से ज्यादा गांवों में जले हुए ट्रांसफर्मर को बदला गया है. जिन गांवों में ट्रांसफर्मर बदले गए उन गांवों के नाम ये है- तरमुंडा, पंडरिया, फिटकोरिया, आहरडीह, मंडरडीह, मोचियाडीह, पन्नाटांड़, कोरियाद, पहरीडीह, गंगापुर, बेंगाबाद, बांसजोर, चितमाडीह, घुठीया, महतोडीह, चपुवाडीह समेत अन्य गांव. पार्टी कार्यकर्ता इनामुल हक ने बताया कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र में ट्रांसफर्मर जलने की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर ट्रांसफर्मर बदलने को कहा जाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में दो दर्जन से ज्यादा गांवों में जर्जर हो चुके बिजली तार को विधायक की पहल पर बदला गया है. बिजली विभाग के सहायक अभियंता देश राज ने बताया कि जले हुए ट्रांसफर्मर को बदलने के लिए विभाग तत्पर है. ट्रांसफर्मर बदलने में जेएमएम कार्यकर्ता भी करते सहयोग  विधायक डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि कई गांवों में ट्रांसफर्मर जलने से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत मिली थी. इसे गंभीरता से लेते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को जले हुए ट्रांसफर्मर की सूचना एकत्र करने को कहा गया था. उस एकत्र सूचना के आधार पर जले ट्रांसफर्मर की जगह नया लगवा दिया गया. बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं हो इसे लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी होती रहती है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=229858&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पुल उड़ाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही