Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Giridih :  पचंबा थाना इलाके के बोड़ो स्थित एक निजी क्लिनिक में 30 मई की रात इलाज के दौरान एक नवजात की मौत होने पर आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने इलाज में लापरवाही बरती, जिससे नवजात की मौत हुई. हंगामा होते देख चिकित्सक नर्सिंग होम से फरार हो गए. तेलोडीह पंचायत के कुसमाटांड़ टोला निवासी अयान अंसारी की पत्नी विगत 27 मई को बोड़ो मोहल्ले स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात को जन्म दी थी. जन्म के बाद प्रसूता और नवजात को किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से दिखाने की सलाह दी गई. परिजनों ने 29 मई को बोड़ो स्थित स्मिता चाइल्ड केयर एंड वैक्सिनेशन सेंटर में प्रसूता व नवजात को भर्ती कराया. 30 मई की सुबह डॉ. विप्लव शास्त्री ने नवजात की जांच कर कहा कि स्थिति ठीक है. फिर कुछ घंटे बाद ही कहा कि नवजात की हालत ठीक नहीं है, उसे बोकारो ले जाना पड़ेगा. परिजन बोकारो ले जाने के लिए एंबुलेंस लेकर पहुंचे तो नवजात को मृत पाया. नवजात की मौत से आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक में हंगामा किया. हंगामा होते देख डॉ. विप्लव शास्त्री वहां से भाग गए. सूचना पाकर पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह क्लिनिक पहुंचे और परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया. उन्होंने बताया कि परिजनों के आवेदन देने पर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई होगी. वहीं इस संबंध में क्लिनिक के चिकित्सक का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=652587&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : रोक के बावजूद धड़ल्ले से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही