Search

 
 
 

Giridih News : विषाक्त मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव में विषाक्त देसी मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार हो गए. इनमें तीन बच्चे और सात वयस्क शामिल हैं.
 
सदर अस्पताल में इलाजरत परिवार के लोग.

Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव में विषाक्त देसी मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार हो गए. इनमें तीन बच्चे और सात वयस्क शामिल हैं. फिलहाल, सभी का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल के आयुष्मान वार्ड में चल रहा है.

 

https://lagatar.in/the-balance-sheet-was-manipulated-to-shield-influential-individuals-involved-in-the-cooperative-bank-scam 


मिली जानकारी के अनुसार, गांव के सहदेव वर्मा के घर में मंगलवार की सुबह नाश्ते में मशरूम की सब्जी व रोटी बनी थी. घर के सभी सदस्यों ने इसी का सेवन किया था. इसके कुछ ही देर बाद सभी की हालात बिगड़ने लगी. उन्हें उल्टी व दस्त की शिकायत के बाद इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उनका त्वरित इलाज शुरू कर दिया. 


परिवार के बीमार सदस्यों में नीलम देवी, शिवम कुमार, कृष्ण कुमार (12 वर्ष), पीयूष कुमार, अभिलाषा कुमारी व सिकंदर कुमार शामिल हैं. अब सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही