Search

 
 
 

Giridih News : तिसरी में वज्रपात से 13 मवेशियों की मौत

तिसरी प्रखंड के केंदुआ में शुक्रवार की सुबह आंधी-बारिश के बीच अचानक हुए वज्रपात से 13 मवेशियों की मौत हो गई. ये मवेशी (गाय व बैल) गांव के 5 आदिवासी किसानों के थे. सभी मवेशी जंगल की ओर चरने गए थे.
 
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़.

Giridih : गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के केंदुआ में शुक्रवार की सुबह आंधी-बारिश के बीच अचानक हुए वज्रपात से 13 मवेशियों की मौत हो गई. ये मवेशी (गाय व बैल) गांव के 5 आदिवासी किसानों के थे. सभी मवेशी जंगल की ओर चरने गए थे.


मिली जानकारी के अनुसार, इसी दौरान बारिश होने लगी और सभी मवेशी बारिश बांस के पेड़ के पास खड़े हो गए. तभी अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर सभी मवेशियों की मौत हो गई. इनमें बाबूलाल मरांडी के 3, महेश सोरेन के 4, छोटका मुर्मू के 4, सुखु मुर्मू और छोटकी टुडू के 1-1 मवेशी शामिल हैं.


सूचना पाकर मुखिया जानकी यादव घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली. इस प्राकृतिक आपदा से गरीब किसानों की कमर टूट गई है. पीड़ितल किसानों व मुखिया ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही