Search

 
 
 

Giridih News : ताराटांड़ में 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने ताराटांड़ के पास जंगल में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने पपरवाटांड स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी बिमल कुमार सिंह.

Giridih : गिरिडीह पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने ताराटांड़ के पास जंगल में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने पपरवाटांड स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी.


उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ताराटांड़ मिडिल स्कूल के पीछे जंगल में साइबर अपराधी सुनियोजित तरीके से साइबर अपराध को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं. इसके बाद साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने तुरंत छापेमारी कर जंगल से 5 साइबर अपराधियों को दबोच लिया.  


एसपी ने बताया कि आरोपियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि वे customersupport.apk व wifiairtel.apk का फर्जी APK file भेज कर लोगों से ठगी करते थे. गिरफ़्तार आरोपियों में ताराटांड जनार्दन मंडल, अशोक कुमार, बबलू कुमार, अशोक कुमार व विष्णु कुमार शामिल हैं. इनके पास से 10 मोबाइल, 13 सिम, 1 लैपटॉप व 4 बाइक बरामद की गई है. अशोक कुमार व बबलू कुमार पहले भी साइबर ठगी के मामलों में जेल जा चुके हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही