Search

 
 
 

Giridih News : जमुआ में चावल व्यापारी से 50 हजार की लूट, पत्नी की चेन भी ले गए अपराधी

जमुआ निवासी चावल व्यापारी बंशी साव दुकान बंद कर रहे थे. तभी कुछ युवक पहुंचे और और चावल खरीदने के बहाने शटर खुलवाया. जैसे ही शटर खुला, दो नकाबपोश अपराधी अंदर घुसे, शटर बंद किया और बंशी साव के साथ मारपीट की. अपराधियों ने व्यापारी के पास रखे करीब 50 हजार रुपये लूट लिए.
 
जांच करने पहुंची पुलिस.

Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में चोरी, छिनतई व लूट की बढ़ती घटनाओं से लोग दहशत में हैं. ताजा वारदात मंगलवार रात करीब 8 बजे जमुआ थाना से महज 200 मीटर दूर हुई. जमुआ निवासी चावल व्यापारी बंशी साव दुकान बंद कर रहे थे. तभी कुछ युवक पहुंचे और और चावल खरीदने के बहाने शटर खुलवाया. जैसे ही शटर खुला, दो नकाबपोश अपराधी अंदर घुसे, शटर बंद किया और बंशी साव के साथ मारपीट की.

 

अपराधियों ने व्यापारी के पास रखे करीब 50 हजार रुपये लूट लिए. उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन भी छीन ली और पीछे के दरवाजे से फरार हो गए. थाने के इतने करीब घटना से पुलिस गश्ती और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीयों का कहना है कि अपराधी बेखौफ हो चुके हैं. जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव ने बताया, सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही