Search

 
 
 

Giridih News:  जीटी रोड पर ट्रक से 35.35 लाख की 618 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

गिरिडीह पुलिस ने बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गैड़ा के पास एक ट्रक से 618 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त की है. जब्त शराब की बाजार कीमत 35,35,710 रुपए आंकी गई है.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : गिरिडीह पुलिस ने बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गैड़ा के पास एक ट्रक से 618 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त की है. जब्त शराब की बाजार कीमत 35,35,710 रुपए आंकी गई है. यह कार्रवाई एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

 

Uploaded Image

बरामद शराब.


एसपी के निर्देश पर बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई. टीम ने मंगलवार की रात त्वरित कार्रवाई करते हुए जीटी रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया. तभी रात करीब 11:15 बजे वहां से गुजर रहे एक संदिग्ध ट्रक (संख्या BR56 G- 4297) को रोका गया. पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर 100 मीटर पहले ही जंगल में भाग निकला.


ट्रक की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांडों की 618 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद की गई. पुलिस ने ट्रक व शराब जब्त कर ली. इस संबंध में बगोदर थाना में ट्रक मालिक, चालक व अन्य अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही