Search

 
 
 

Giridih News : बगोदर में ओवरलोड 9 ट्रक जब्त

टीम ने बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर सघन जांच की और ओवरलोड 9 ट्रकों को जब्त कर लिया. इस विशेष अभियान में वाहनों के दस्तावेज, भार क्षमता, परमिट, फिटनेस, टैक्स भुगतान समेत अन्य मानकों पर गहन जांच की गई.
 
ट्रक जब्त करती टीम.

Giridih : गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने व ओवरलोड वाहनों पर रोक के परिवहन विभाग की टीम लगातर अभियान चला रही है. डीटीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया. 

 

टीम ने बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर सघन जांच की और ओवरलोड 9 ट्रकों को जब्त कर लिया. इस विशेष अभियान में वाहनों के दस्तावेज, भार क्षमता, परमिट, फिटनेस, टैक्स भुगतान समेत अन्य मानकों पर गहन जांच की गई. कई वाहनों पर निर्धारित भार क्षमता से अधिक माल लोड था. ऐसे वाहनों को जब्त कर लिया गया.

 

डीटीओ संतोष कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहन न केवल सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं, बल्कि सड़कों एवं पुलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, जिससे आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा प्रभावित होती है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें. ओवरलोडिंग, बिना वैध दस्तावेज के वाहन चलाने के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही