Search

 
 
 

Giridih News : मशरूम खाने से 6 लोगों के बीमार होने के बाद जागा प्रशासन, गांव पहुंची फूड सेफ्टी की टीम

गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड के झरघट्टा गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए थे. सूचना मिलने के बाद डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गांव पहुंची.
 
खेत में उगी मशरूम की फसल का जायजा लेती फूड सेफ्टी की टीम.

Giridih : गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड के झरघट्टा गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए थे. सूचना मिलने के बाद डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गांव पहुंची. टीम ने पीड़ित दशरथ गोस्वामी के आवास पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली. 


परिजनों ने बताया कि पड़ोसी ने पास के खेत में उगे जंगली मशरूम को दिया था. उसकी सब्जी खाने से परिवार के छह लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई. सभी को तुरंत सदर अस्पताल, गिरिडीह में भर्ती कराया गया. मंगलवार की सुबह सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. 


खाद्य सुरक्षा की टीम ने उक्त खेत का निरीक्षण किया जहां बड़ी मात्रा में जंगली मशरूम उगे हुए थे. टीम ने खेत से सभी जंगली मशरूम हटवा दिए. साथ ही ग्रामीणों को हिदायत दी कि किसी भी अपरिचित या जंगली मशरूम का बिना वैज्ञानिक पहचान के सेवन न करें. टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन, आशुतोष चंद्र गहलोत, पूजा भगत, मनीष कुमार व वसीम अकरम शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही