Search

 
 
 

Giridih News : नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद आक्रोशितों ने जमुआ-खोरीमहुआ मार्ग किया जाम

जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में नवविवाहिता राजिया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आज शुक्रवार की सुबह शव के साथ जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.
 
गिरिडीह जिले की खबरें
  • दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

Giridih :  जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में नवविवाहिता राजिया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आज शुक्रवार की सुबह शव के साथ जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

 

Uploaded Image

बता दें कि बीते गुरुवार को नवविवाहिता राजिया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शादी के महज एक माह के भीतर विवाहिता की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका कुरूमडीहा निवासी अब्जल अंसारी की पत्नी थीं और उनका मायका भूचारोबाद (आजाद नगर) में है. 

 

घटना की सूचना लगते ही मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर साजिश के तहत हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया. परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे और मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे. 

 

Uploaded Image

 

इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया था. पोस्मार्टम के बाद परिजन शव गांव ले आए और सड़क पर रखकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे. 

 

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से न्याय और त्वरित कार्रवाई की भी मांग की. विरोध-प्रदर्शन के कारण जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग आवागमन बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई. इधर सूचना पाकर हीरोडीह पुलिस मौके पर पहुंची और एक बार फिर घंटों मशक्कत के बाद परिजनों को समझा बुझाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया. 

 

थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूरी जांच के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्थापित होगा. फिलहाल परिजनों द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही