Search

 
 
 

Giridih News : JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में आजसू छात्र व युवा मोर्चा ने फूंका सरकार का पुतला

JPSC-JSSC परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में गिरिडीह जिला आजसू युवा मोर्चा व छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को टावर चौक पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया.
 
पुतला दहन करते आजसू छात्र मोर्चा के लोग.

Giridih : JPSC-JSSC परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में गिरिडीह जिला आजसू युवा मोर्चा व छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को टावर चौक पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अभ्यर्थियों के साथ न्याय करने और पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई.


युवा आजसू जिला प्रभारी उत्कर्ष महतो ने कहा कि झारखंड में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. सरकार इन मामलों में दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है. 


आजसू छात्र मोर्चा के अध्यक्ष अक्षय यादव ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पेपर लीक मामलों की जांच कर दोषियों पर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को पूरे राज्य में व्यापक रूप दिया जाएगा. युवाओं के भविष्य से किसी भी कीमत पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.


महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये. प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. मौके पर युवा आजसू छात्र संघ के जिला उपाध्यक्ष सतीश यादव, प्रिंस चौरसिया, चंदन मंडल, संजीत यादव, सचिव कुंदन चंद्रवंशी, करण यादव, सागर तिवारी, दिलीप मंडल, दिवाकर चंद्रवंशी, संदीप दास, सुभाष दास, रोहित रजक सहित अन्य मौजूद थे. 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही