Giridih News : गिरिडीह कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने सोमवार को कॉलेज के सामने धरना दिया. संघ ने कॉलेज के मेन गेट में ताला जड़कर अपनी आवाज बुलंद की. कुछ समय बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया.
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन से विद्यार्थियों, शिक्षकों और कॉलेज के प्रशासनिक कार्यों में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया. संगठन ने कॉलेज प्रशासन को 26 सितंबर तक मामले की जांच शुरू कराने का अल्टीमेटम दिया है. कहा कि यदि उक्त तिथि तक जांच शुरू नहीं की गई, तो 27 व 28 सितंबर को कॉलेज में पुनः तालाबंदी की जाएगी.
तालाबंदी के दौरान गिरिडीह एसडीओ के कॉलेज परिसर में पहुंचने पर संघ के नेताओं ने एतराज जताया. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र नेताओं को डराया गया और मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई. आंदोलन में संघ के जिला अध्यक्ष अक्षय यादव, महासचिव नमन यादव, चंदन मंडल, सतीश यादव, संजीत यादव, प्रिंस चौरसिया, कुंदन चंद्रवंशी, करण यादव, सागर तिवारी, दिवाकर चंद्रवंशी, नौशाद अंसारी, मुन्ना राय, ऋषि शर्मा सहित अन्य शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.