Search

 
 
 

Giridih News : पीरटांड़ में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

चेतलाल साव बाइक से मधुबन जा रहे थे, तभी चिरकी पेट्रोल पंप के समीप डुमरी की ओर से आ रही पिकअप वैन ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार चेतलाल गंभीर रूप से घायल हो गए. सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गई.
 
अस्पताल पहुंचे लोग.

Giridih : गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान जमुआटांड़ निवासी चेतलाल साव (50) के रूप में हुई है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, चेतलाल साव बाइक से मधुबन जा रहे थे, तभी चिरकी पेट्रोल पंप के समीप डुमरी की ओर से आ रही पिकअप वैन ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार चेतलाल गंभीर रूप से घायल हो गए. पीरटांड़ थाना के एसआईर जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल पीरटांड़ सीएचसी भेजवाया. सीएचसी के डॉक्टरों ने प्रथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

 

सूचना पाकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक व पिकअप वैन को जब्त कर थाना ले गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही