Search

 
 
 

Giridih News :  सिहोडीह में बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनी, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला संगीता देवी के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. घटना शनिवार देर शाम की है.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला संगीता देवी के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. घटना शनिवार देर शाम की है. बताया गया कि महिला संगीता देवी सोनबाद स्थित रिश्तेदार के घर से सिहोडीह अपने घर लौट रही थी. 


वह जैसी ही मंगल मूर्ति लॉज के बगल वाली गली में पहुंचीं, बाइक सवार उचक्के पहुंचे और उसके गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले. पीड़िता कुछ समझ पाती, उससे पहले ही अपराधी फरार हो चुके थे. दोनों बाइक सवार हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई. 


लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने महिला से घटना की पूरी जानकारी ली. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान में जुटी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही