Giridih News : गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा रोड स्थित यूनियन बैंक के बाहर से शनिवार को एक स्प्लेंडर प्रो बाइक चोरी हो गई. बाइक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सेनादोनी निवासी दीपक यादव की थी. दीपक किसी काम से बैंक आए हुए थे. वह अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए. काम होने के बाद जब वह बाहर आये, तो बाइक गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर उन्होंने तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है. बैंक के बाहर से बाइक चोरी की घटना से लोगों में डर है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.