Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : भाजपाइयों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर

गिरिडीह के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए. भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा.
Advertisement
Advertisement
तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा के नेता व कार्यकर्ता.

Giridih : गिरिडीह के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए. भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा. झंडा मैदान से शुरू हुई तिरंगा यात्रा टॉवर चौक, कालीबाड़ी, मौलाना आजाद चौक, शिव मोहल्ला होती हुई बड़ा चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई.

 

इसे भी पढ़ें


भाजपा के गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय ने अपने संबोधन में कहा कि यह तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. यह यात्रा उन वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने देश की रक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया. उन्होंने लोगों से राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व निभाने का आह्वान किया.


भाजपा नेता व पार्षद संजीव कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता को मिली नई मजबूती का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखता है. दिनेश यादव ने कहा कि समाज के हर वर्ग को एकजुट करने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है. तिरंगा यात्रा इसी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रदर्शन है.


कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार, दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, विनय सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी, महानगर प्रभारी संजय सिंह, नवीन सिन्हा, देवराज, अमर सिन्हा, सुरेश मंडल, सुनील पासवान, संजीत सिंह पप्पू व मनोज संगई सहित अन्य मौजूद थे.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही