Search

 
 
 

Giridih News : निशा भगत मौत मालमे को लेकर गिरिडीह में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका सरकार का पुतला

Giridih News : भाजपा नेताओं कहा कि निशा भगत सरना और सनातन की आवाज थीं. इस सशक्त महिला को आखिर किन परिस्थितियों में इतना बड़ा कदम उठाने को विवश होना पड़ा, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
 
पुतला दहन करते भाजपाई.

Giridih News : आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या मामले को  लेकर गिरिडीह के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया. राज्य सरकार का पुतला दहन भी किया गया. यह प्रदर्शन सभी मंडलों में हुआ. पार्टी नेताओं ने कहा कि निशा भगत की मौत ने झारखंड की व्यवस्था और शासन-प्रशासन के समक्ष कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.


उन्होंने कहा कि निशा भगत सरना और सनातन की आवाज थीं. इस सशक्त महिला को आखिर किन परिस्थितियों में इतना बड़ा कदम उठाने को विवश होना पड़ा, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. दोषियों को कठोर सजा मिले तथा झारखंड को जमीन माफियाओं के आतंक से मुक्त कराया जाए. कार्यक्रम में भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही