Search

 
 
 

Giridih News : दूधपनिया में पानी से भरे गड्ढे में मिला बुजुर्ग का शव

Giridih News: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत पानी में डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Giridih News : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दूधपनिया गांव में रविवार को पानी से भरे एक गड्ढे में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने पानी से भरे गड्ढे में व्यक्ति का शव देखा. खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत पानी में डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही