Search

 
 
 

Giridih News : 3 दिन से लापता अधेड़ का शव पेड़ से झूलता मिला, जांच में जुटी पुलिस

पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह निवासी 48 वर्षीय सुधीर साहू का शव मंगलवार की शाम बैंक ऑफ इंडिया ट्रेनिंग सेंटर के पीछे एक पेड़ से लटका मिला. वह तीन दिनों से घर से लापता थे. परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत पचंबा थाने में दर्ज कराई थी.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह निवासी 48 वर्षीय सुधीर साहू का शव मंगलवार की शाम बैंक ऑफ इंडिया ट्रेनिंग सेंटर के पीछे एक पेड़ से लटका मिला. वह तीन दिनों से घर से लापता थे. परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत पचंबा थाने में दर्ज कराई थी.

 

Uploaded Image

घटनास्थल पर जुटी भीड़.

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम कुछ लोग शौच के लिए प्रशिक्षण केंद्र के पीछे गए थे. तभी उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पचंबा थाना को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर जांच-पड़ताल की. परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त सुधीर साहू के रूप में की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

 


पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज व मोबाइल कॉल ट्रैसिंग सहित अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही