Search

 
 
 

Giridih News : चरकमारा जंगल से अपहृत दोनों युवक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

गांडेय थाना क्षेत्र के चरकमारा जंगल के समीप से दो युवकों के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने अपहृत दोनों युवकों को सकुशल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
 
अपहरण मामले का खुलासा करते एसडीपीओ जितवाहन उरांव.

Giridih : गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के चरकमारा जंगल के समीप से दो युवकों के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने अपहृत दोनों युवकों को सकुशल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

 

इसे भी पढ़ें


यह जानकारी सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि चरकमारा निवासी मोहन दास के भाई धर्मवीर कुमार दास व तेजो रविदास के पुत्र नीतिश कुमार दास को अपराधियों ने अगवा कर लिया था. उन्हें छोड़ने के एवज में फिरौती की मांग की जा रही थी. 


सूचना मिलने पर गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई. टीम ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरसिंह रायडीह गांव के समीप उसरी नदी श्मशान घाट के पास छापेमारी कर दोनों अपहृतों को सकुशल बरामद कर लिया गया. पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डाड़ीडीह निवासी आरोपी रिजवान अंसारी व अफसर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया.


इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस विस्तृत जांच व आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. पुलिस ने अपरहरण में प्रयुक्त दो बाइक, ई-रिक्शा व तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही