Search

 
 
 

Giridih News : होमगार्ड बहाली की मांग को लेकर नंगे पांव समहरणालय पहुंचे अभ्यर्थी, DC को सौंपा ज्ञापन

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया. अभ्यर्थी नंगे पांव झंडा मैदान से उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और डीसी को ज्ञापन सौंपा.
 

Giridih : होमगार्ड बहाली प्रक्रिया दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया. अभ्यर्थी नंगे पांव झंडा मैदान से उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और डीसी को ज्ञापन सौंपा.

 

Uploaded Image

 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जमुआ, गांडेय और गांवा प्रखंड में लंबे समय से होमगार्ड बहाली लंबित है, जिससे हजारों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं.  उन्होंने बताया कि पूर्व में कई ज्ञापन दिए गए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

 

Uploaded Image

 

लगातार आश्वासनों के बावजूद प्रक्रिया शुरू न होने से युवाओं में निराशा चरम पर है. अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की.

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही