Search

 
 
 

Giridih News : देवघर से खंडोली घूमने आये पर्यटकों की कार पोल से टकराई, 3 लोग घायल

छह युवक कार पर सवार होर खंडोली घूमने आये थे. वे लोग शाम में वापस लौट रहे थे. रास्ते में खंडोली मोड़ से पहले चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई.
 
दुर्घटनाग्रस्त कार.

Giridih : गिरिडीह जिले को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली मोड़ के समीप गुरुवार की शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गई. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं. सभी कार सवार देवघर जिले के हल्दी दुलमपुर के रहने वाले हैं.

 

मिली जानकारी के अनुसार, छह युवक कार पर सवार होर खंडोली घूमने आये थे. वे लोग शाम में वापस लौट रहे थे. रास्ते में खंडोली मोड़ से पहले चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई. टक्कर इतनी तीव्र थी कि वाहन का अगला भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

 

 

 

हादसे के बाद वहां भीड़ जुट गई. लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. घायलों की पहचान दुलमपुर (देवघर) निवासी राजा खान, हुसैन खान और आर्यन खान के रूप में हुई है. कार पर सवार अन्य तीन युवकों को मामूली चोटें आई हैं. सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौते पर पहुंची और जांच में जुट गई. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही