Search

 
 
 

Giridih News: जीटी रोड पर कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी का इलाज जारी

जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका स्थित लच्छीबागी के समीप जीटी रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार पति-पत्नी में से पति ईश्वर महतो की इलाज के दौरान रास्ते में मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी इंद्री देवी का इलाज रांची के वेदांता अस्पताल में जारी है.
 

Giridih: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका स्थित लच्छीबागी के समीप जीटी रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार पति-पत्नी में से पति ईश्वर महतो की इलाज के दौरान रास्ते में मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी इंद्री देवी का इलाज रांची के वेदांता अस्पताल में जारी है.

 

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने लच्छीबागी निवासी दंपति की बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पहले बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/80-of-primitive-tribal-settlements-lack-tap-water-facilities

https://lagatar.in/re-neet-controversy-nta-responds-to-congresss-allegations-claims-several-omr-sheets-are-fake-and-ai-generated

 

रेफर के दौरान वाहन में पत्नी का इलाज जारी रहा, लेकिन पति ईश्वर महतो की रास्ते में मौत हो गई. वहीं इंद्री देवी का रांची के वेदांता अस्पताल में इलाज जारी है. उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए जीटी रोड पर यातायात बाधित रहा. बगोदर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व कार को जब्त कर थाने ले आई. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार व सड़क पार करते समय लापरवाही को हादसे का कारण बताया जा रहा है. पुलिस मामले में चालक की पहचान व आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही