Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर गिरिडीह के कांग्रेसियों ने शुक्रवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया.
Advertisement
Advertisement
प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता.

Giridih : NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर गिरिडीह के कांग्रेसियों ने शुक्रवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. प्रदर्शन की शुरुआत झंडा मैदान से हुई, जहां से कांग्रेस कार्यकर्ता रैली की शक्ल में टावर चौक, कालीबाड़ी चौक होते हुए वापस टावर चौक पहुंचे. 


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, NEET परीक्षा में धांधली बंद करो, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो जैसे नारे लगाए. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा पेपर लीक ने देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है. इसकी नैतिक जिम्मेदारी केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लेनी चाहिए.


वक्ताओं ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता बनाए रखने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए आंदोलन आगे भी जारी रखने की चेतावनी दी. 


प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के सचिव अजय सिन्हा मंटू, प्रदेश प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष संतोष राय, राजा अंसारी, चांद रशीद, राजा, शमशाद, साहिल, सद्दाम पप्पू,सिकंदर अंसारी सहित जिला कमेटी व युवा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही