Search

 
 
 

Giridih News : कांग्रेस कार्यकर्ता ध्यान दें- SIR में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटे नहीं- भूपेंद्र मरावी

एसआईआर को लेकर कांग्रेस के गिरिडीह व कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त समीक्षा बैठक मंगलवार को गिरिडीह के सिहोडीह में हुई. इसमें झारखंड के सह‑प्रभारी भूपेंद्र मरावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
 
बैठक में भाग लेते कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी व अन्य.
  • गिरिडीह-कोडरमा की समीक्षा बैठक में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी

Giridih : एसआईआर को लेकर कांग्रेस के गिरिडीह व कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त समीक्षा बैठक मंगलवार को गिरिडीह के सिहोडीह में हुई. इसमें झारखंड के सह‑प्रभारी भूपेंद्र मरावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों जिलों में संगठन को और सशक्त बनाना तथा एसआईआर के दौरान सतर्कता वरतना था.

 


भूपेंद्र मरावी ने पदाधिकारियों से कहा कि इसका पूरा ख्याल रखें कि एसआईआर में एक भी पात्र मतदाता का नाम नहीं छूटे. यह हर कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वे एक‑एक घर तक पहुच कर नामांकन सुनिश्चित करें. एसआईआर जनता से सीधे संवाद करने का अवसर भी है. इसलिए पार्टी को हर बूथ व हर गांव-पंचायत में सक्रियता बनाये रखना आवश्यक है.


जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि गिरिडीह जिले में कांग्रेस अब पहले की तुलना में मजबूत हुई है. उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए बताया कि 80% से अधिक ग्राम पंचायत‑समितियों व 90% से अधिक बूथों पर पार्टी के बीएलए सक्रिय हैं.


बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर महथा, हजारीबाग जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पटेल, धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, कोडरमा जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, लड्डू खान, विमल सिंह, जुनेद आलम सहित जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों ने भी अपने विचार रखे. मौके पर अहमद राजा नूरी, चांद रसीद, प्रदेश छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष विनीत भास्कर, मोहम्मद निज़ामुद्दीन, सरफराज अंसारी, रणधीर चौधरी, इम्तियाज अंसारी और अनेक वरिष्ठ व कार्यकर्ता—इत्यादि उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही