Search

 
 
 

Giridih News : बाइक सवार दंपती सड़क हादसे के शिकार, पति की मौत, पत्नी गंभीर

गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के पथल नावाडीह के समीप शनिवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. मृतक की पहचान डांडीडीह निवासी 35 वर्षीय सुनील पासवान के रूप में हुई है.
 

Giridih : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के पथल नावाडीह के समीप शनिवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. मृतक की पहचान डांडीडीह निवासी 35 वर्षीय सुनील पासवान के रूप में हुई है. वहीं, घायल उसकी पत्नी बेजेंती देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया.


मिली जानकारी के अनुसार, सुनील पासवान और उनकी पत्नी बेजेंती देवी बाइक से जमुआ स्थित एक डॉक्टर के यहां इलाज करवाकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पथल नावाडीह के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.


इसी बीच संयोगवश डॉक्टर नेहा कुमारी कैंप ड्यूटी समाप्त कर एंबुलेंस से लौट रही थीं. उन्होंने बिना देर किए एंबुलेंस रुकवाकर दोनों घायलों को तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने सुनील पासवान को मृत घोषित कर दिया. वहीं, बेजेंती देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही