Search

 
 
 

Giridih News : पर्यावरण दिवस पर डीसी-एसपी के किया पौधरोपण

डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण का संरक्षण व हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया.
 
पौधा लगाते डीसी रामनिवास यादव.

Giridih : विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को गिरिडीह समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम की आयोजन हुआ. डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण का संरक्षण व हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया.


डीसी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारी निरंतर जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की. मौके पर डीडीसी स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह, डीटीओ संतोष कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी जयप्रकाश मेहरा, डीपीआरओ तेज कुमार हांसदा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

 

Uploaded Image

पौधा लगाते एसपी डॉ. बिमल कुमार.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही