Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

युवक की पहचान बजटो पंचायत के टाटोक्यारी निवासी रामू दास के रूप में हुई है. परिजनों ने तीन युवकों पर रामू की हत्या कर उसके ही वाहन से कुचलने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
Advertisement
Advertisement
शोकाकुल परिजन.

Giridih : गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चौराही में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक की पहचान बजटो पंचायत के टाटोक्यारी निवासी रामू दास के रूप में हुई है. परिजनों ने तीन युवकों पर रामू की हत्या कर उसके ही वाहन से कुचलने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, रामू दास अपनी पिकअप वैन किराये पर चलाता था. परिजनों का आरोप है कि डीजे ले जाने के लिए तीन युवकों ने उसका वाहन बुक किया था. बुकिंग पर जाने के बाद रामू घर वापस नहीं लौटा. इसी दौरान सूचना मिली कि चौराही में उसका शव पड़ा हुआ है. 

 

मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि उसकी मौत वाहन से कुचलने से हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि घटना से पहले रामू तीन युवकों के साथ था. पूर्व मुखिया जनार्दन साव व ग्रामीण घनश्याम ने बताया कि चारों लोग चौराही में बैठकर शराब पी रहे थे. 

 


घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव एवं मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पुलिस तीन आरोपितों में से दो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि रामू दास की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि घटना से पहले रामू समेत चार लोग चौराही में रुके थे और नशा का सेवन किया था. इसके बाद उसकी मौत हुई. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही