Giridih News : गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जिले में प्रप्त दावों व आपत्तियों से संबंधित आवेदनों का निस्तारण 14 अक्टूबर तक किया जाएगा. डीसी मंगलवार को प्रेसवार्ता में जिले में एसआईआर कार्य की अब तक की प्रगति की जानाकारी दे रहे थे.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/another-questionable-move-by-vc-dinesh-singh-printing-contract-awarded-to-a-up-based-company-without-tender
उन्होंने जिले में मतदाता सूची की वर्तमान स्थिति, विभिन्न प्रपत्रों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों व आगे की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. कहा कि दावा-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम 15 सितंबर थी. प्राप्त दावों-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 14 अक्टूबर तक चलेगी. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 19 अक्टूबर को किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18,36,997 मतदाता पंजीकृत हैं. इनमें 9,47,355 पुरुष, 8,89,618 महिला व 24 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. 6 अगस्त से 14 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए प्रपत्र-6 के माध्यम से कुल 39,458 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 1,230 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, जबकि 2 मामलों में नाम शामिल किए जाने की प्रक्रिया दर्ज है. पात्र व्यक्ति प्रपत्र-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आवेदन दे सकते हैं.
उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता अथवा परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं या वर्तमान मतदान केंद्र निवास स्थान से दूर है, तो नजदीकी मतदान केंद्र में नाम शामिल करने के लिए प्रपत्र-8 भर सकते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
