Search

 
 
 

Giridih News : त्योहारों पर शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाएं- मेयर

Giridih News: मेयर ने कहा कि दुर्गापूजा, दिवाली व छठ पर शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु का आवागमन होता है. ऐसे में नगर निगम व पुलिस प्रशासन की यह प्राथमिकता रहेगी कि लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराया जाए.
 
बैठक में शामिल मेयर व अन्य.

Giridih News : गिरिडीह मेयर प्रमिला मेहरा ने दुर्गापूजा, दीपावली व छठ महापर्व पर शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने का निर्देश दिया. बैठक में त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने व आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर विचार-विमर्श किया गया. 


मेयर ने कहा कि दुर्गापूजा, दिवाली व छठ पर शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु का आवागमन होता है. ऐसे में नगर निगम व पुलिस प्रशासन की यह प्राथमिकता रहेगी कि लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले प्रमुख मार्गों, पूजा पंडालों, बाजार क्षेत्रों, प्रमुख चैक-चैराहों व छठ घाटों के आसपास यातायात व्यवस्था व्यवस्थित रखें. 


नगर आयुक्त विजय सिंह बिरूवा ने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि आपातकालीन सेवाओं, एंबुलेंस व आवश्यक वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए. बैठक में नगर थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही