Search

 
 
 

Giridih News : सदर अस्पताल में महिला मरीज को समय पर नहीं मिला ब्लड, मौत

पति धीरेन राय ने बताया कि परिजनों ने खुद रक्तदान कर ब्लड बैंक में खून जमा कराया था. शुक्रवार सुबह जब वे ब्लड लेने पहुंचे, तो मरीज का सैंपल मांगा गया. सैंपल देने के बाद भी ब्लड मैचिंग व प्रोसेसिंग के नाम पर करीब दो घंटे तक इंतजार कराया गया.
 
शोकाकुल परिजन.

Giridih : गिरिडीह सदर अस्पताल में समय पर ब्लड नहीं मिलने के कारण एक महिला मरीज की मौत का मामला सामने आया है. इस घटना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. मृतका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महेशपुर फुलची निवासी 50 वर्षीय मीना देवी के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि मरीज के लिए समय पर ब्लड उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई.

 

पति धीरेन राय ने बताया कि पत्नी के शरीर में खून की कमी के कारण गुरुवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों ने खुद रक्तदान कर ब्लड बैंक में खून जमा कराया था. शुक्रवार सुबह जब वे ब्लड लेने पहुंचे, तो मरीज का सैंपल मांगा गया. सैंपल देने के बाद भी ब्लड मैचिंग व प्रोसेसिंग के नाम पर करीब दो घंटे तक इंतजार कराया गया.

 

परिजनों का कहना है कि वे लगातार कर्मियों से मरीज की गंभीर हालत की जानकारी देकर जल्द ब्लड देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन समय पर खून नहीं मिला और मरीज की मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी. इधर, सिविल सर्जन डॉ. बच्चा सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्लड बैंक इंचार्ज से जवाब तलब किया है.

 

प्रारंभिक जांच में लैब टेक्निशियन की लापरवाही सामने आने की बात कही गई है. सिविल सर्जन ने बताया कि ब्लड मैचिंग की प्रक्रिया में करीब दो घंटे की देरी हुई थी, जिसके कारण समय पर मरीज को खून नहीं चढ़या जा सका. उन्होंने कहा कि संबंधित लैब टेक्निशियन की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पूरे मामले की विस्तृत जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही